मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- दिल्ली की अमर कालोनी कैलाश हिल्स में वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की रेप के बाद हत्या की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। हत्यारोपी ने घर में लूटपाट भी की थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया तो सभी चौंक गए। पता चला कि आईआरएस अधिकारी ने आठ माह पूर्व जिस नौकर राहुल मीणा को बिना पुलिस से सत्यापन कराए रखा था उसी ने वारदात को अंजाम दिया है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां बिना सत्यापन रखे गए नौकर ही हत्या, लूटपाट और चोरी जैसी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जबकि कोई भी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन या पुलिस स्टेशन जाकर ऑफलाइन आवेदन करके नौकर का वैरिफेकिशन करा सकता है। मुरादाबाद महानगर हो या यूपी का कोई शहर, लगभग सभी बड़ी सोसायटी, कालोनियों और कोठियों में रहने वालों ने अपन...