दिल्ली कल का मौसम, 18 जुलाईः आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, बीती रात ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Delhi Weather Tomorrow: दिल्ली में गुरुवार की रात को पिछले पांच सालों में जुलाई की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। इस दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 1 जुलाई 2021 को न्यूनतम तापमान इससे ज्यादा यानी 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। आईएमडी ने शुक्रवार शाम और रात के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वीकेंड पर बारिश के साथ आंधी-तूफान की भविष्यवाणी की गई है। यह भी पढ़ें- CJP के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.