नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- दिल्ली-मेरठ नमो भारत के सफल संचालन के बाद अब दिल्ली-करनाल रूट पर जल्दी काम शुरू हो सकता है। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी से पहले पूरे ट्रैक पर बिजली-पानी से जुड़ी सुविधाओं की शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। करीब 136 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक का अधिकांश भाग एलिवेटिड है। इस वजह से दिल्ली-करनाल रूट को बनाने में कम समय लगेगा। एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने नमो भारत के पहले चरण में तीन रूट का चयन किया था। पहले नंबर पर दिल्ली-मेरठ के बीच नमो भारत का संचालन शुरू हो गया है। दूसरे नंबर पर दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बेहरोर) तक नमो भारत चलाने की तैयारी थी। दिल्ली-पानीपत रूट तीसरे नंबर पर था। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत रूट को बढ़ाकर दिल्ली-करनाल तक करने की मांग की। इसकी डीपीआर तैयार कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.