दिल्ली कमाने जा रहे दो मजदूर सड़क दुर्घटना में हुए घायल
भागलपुर, मई 26 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र स्थित नदियामा गांव के समीप मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव कछियाना से शेखपुरा जा रहे थे, जहां से उन्हें दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन की चपेट में आने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कछियाना गांव निवासी 18 वर्षीय रोहित राम, पिता सुरेश राम तथा 40 वर्षीय जोगी महतों, पिता जागेश्वर महतों के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में ग्रामीण सह समाजसेवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.