चतरा, जून 3 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के एक युवक की दिल्ली के गुड़गांव में तबीयत खराब होने से सोमवार को मौत हो गई। मृतक युवक केदली गांव के बिहारी गांव के मो. शौकत का 18 वर्षीय पुत्र मो0 सुफियान है। सुफियान का शव को मंगलवार की देर शाम गांव लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। जनाजा को केदली कब्रिस्तान में सुपुर्द खाक किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। परिजनों ने बताया कि घर की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह कमाने के लिए दिल्ली गया था और अचानक तबीयत खराब होने के बाद दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में हुई हत्या के बाद शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...