पटना, नवम्बर 3 -- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मुलाकात की है। लालू- तेजस्वी सोमवार देर रात कपिल सिब्बल के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच नौकरी के बदले जमीन मामले में पैरवी से संबंधित चर्चा हुई। हालांकि, बातचीत के मुद्दों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि सितंबर महीने में दिल्ली की एक अदालत रेलवे में जमीन के बदले नौकरी से जुड़े धनशोधन मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ आरोपों पर दलीलें नए सिरे से सुनेगी। विशेष न्यायाधीश प्रशांत कुमार ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील आरोप तय करने के बिंदु पर नए सिरे ...