खगडि़या, जुलाई 23 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें बुधवार को भी देरी से चली। एक्सप्रेस से लेकर कई लोकल ट्रेनें भी विलंब से पहंुची। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15706 डाउन दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस करीब 11 घंटे देरी से चली। वहीं 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे देरी से चली। जबकि 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे देरी से चली। वहीं 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब ढाई घंटे लेट पहंुची। साथ ही 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे विलंब से चली। वहीं 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू सवा घंटे विलंब से चली। वहीं इसके अलावा 19483 डाउन अहमदाबाद...