खगडि़या, सितम्बर 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनें शनिवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15706 दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस करीब पौने दस घंटे देरी से चली। वहीं 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब ढाई घंटे विलंब से चली। जबकि 05574 डाउन देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन करीब डेढ़ घंटे लेट चली। वही 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब एक घंटे देरी से पहंुची। जबकि 73464 जमालपुर-खगड़िया डेमू एक घंटे देरी से पहंुची। वहीं 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से चली। इसके अलावा 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू एक घंटे देरी से पहंुची। जबकि 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें ...