खगडि़या, जून 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15706 डाउन दिल्ली-कटिहार हमसफर एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे देरी से पहंुची। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन करीब सवा घंटे देरी से चली। इसके अलावा 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे देरी से चली। इधर 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे देरी से चली। यह भी पढ़ें- चार घंटे लेट पहुंची कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर वहीं 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब सवा घ...