नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। इस बीच, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे रहे। सफदरजंग में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है। विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।कोल्ड वेव का अलर्ट अब भी जारी मौसम विभाग ने पहले 2 से 5 दिसंबर तक दिल्ली के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की चेतावनी दी थी। मंगलवार को हवा की दिशा बदलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.