दिल्ली और NCR के 5 शहरों में ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं, 5वीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- दिल्ली और एनसीआर के पांच शहरों के स्कूलों को कक्षा 5 तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के चलते ग्रैप-3 लागू होने के मद्देनजर स्कूलों में पढ़ाई का शेड्यूल बदलने का फैसला लिया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को इस फैसले की घोषणा की। इसके तहत प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से कक्षाएं चलाना अनिवार्य होगा। इस निर्देश के दायरे में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत के स्कूल शामिल हैं। यह कदम दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत स्टेज-3 की पाबंदियां लागू किए जाने के बाद उठाया गया है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर गंभीर श्रेण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.