देहरादून, मार्च 7 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी एलीट के मुकाबलों में गोवा और दिल्ली ने जीत दर्ज की। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले गए मैच में गोवा ने चंडीगढ़ को 6 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। तान्या नैक ने नाबाद 95 और हर्षित यादव ने 35 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ की टीम 49.2 ओवर में 195 रन ही बना सकी। आराधना डी बिष्ट ने 47 और याशिका ने 42 रन बनाए। गोवा की ओर से मिताली रमेश ने तीन विकेट झटके।वहीं महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 11 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 258 रन बनाए। तनीषा सिंह ने 67 और नीलांचल ने 65 रन बनाए। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम 49.5 ओवर में 247 रन ही बना सकी। दि...