नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। खराब मौसम और देश के कई हिस्सों में कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान कुल 72 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 300 से अधिक उड़ानों के समय में देरी हुई। डायल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली आने वाली 34 और यहां से जाने वाली 38 उड़ानें विभिन्न विमानन कंपनियों द्वारा रद्द की गईं। हालांकि, दिल्ली में सुबह के समय रनवे पर दृश्यता सामान्य रही, लेकिन देश के अन्य शहरों में घने कोहरे के कारण वहां से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि धर्मशाला, भुवनेश्वर, इंदौर, दरभंगा और हैदराबाद जैसे शहरों में कोहरे की स्थिति के चलते उड़ानों के संचालन में बाधा आई। इसके कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और कई उड़...