दिल्ली एयरपोर्ट पर 'स्काईकास्ट' सुविधा शुरू, पल-पल पर मिलेगा बदलते मौसम का अपडेट
नई दिल्ली, मई 30 -- राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देश का पहला 'स्काईकास्ट' (SkyCast) वेदर मॉनीटरिंग सिस्टम लगाया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि इस वेदर इंटेलिजेंस और नाउकास्टिंग सिस्टम से मौसम और कोहरे के कारण उड़ानों में आने वाली दिक्कतों में कमी आएगी। साथ ही टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान सुरक्षा बढ़ने और खराब मौसम की स्थिति में विमानन कार्यों में सुधार होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर क्यों लगाम लगाने जा रही सरकार; 5 बड़े कारण केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत इंटिग्रेटेड एविएशन वेदर मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने वाला 19वां देश बन गया है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.