नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट और आकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए। यह हादसा उस समय हुआ जब स्पाइसजेट का बी-737-700 विमान (उड़ान संख्या सीजी-124), जो लेह से दिल्ली पहुंचा था और अपने निर्धारित पार्किंग बे में जा रहा था। बताया जा रहा है कि टैक्सींग यानी विमान को पार्किंग की तरफ ले जाने के दौरान स्पाइसजेट के विमान की टक्कर अकासा एयर के एक खड़े विमान से हो गई। टक्कर में स्पाइसजेट विमान के दाहिने पंख और अकासा एयर के विमान के बाएं हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) को नुकसान पहुंचा। यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकराए, बड़ा हादसा होते-होते टला हादसे के वक्त आकासा एयर का बी-737 विमान दि...