दिल्ली एयरपोर्ट पर भरा पानी, 9 उड़ाने भी डायवर्ट; भारी बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- कुछ ही देर की बारिश में दिल्ली एनसीआर एक बार फिर पानी-पानी हो गया है। शुक्रवार की शाम लोगों को जगह-जगह जलभराव और भारी जाम का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। इस बार दिल्ली एयरपोर्ट भी भारी बारिश की चपेट में आ गया और पानी एयरपोर्ट के अंदर घुस गया। इसके अलावा टर्मिनल 2 और 3 के पास की सड़कों और सामने के इलाकों में पानी भर गया। इसके अलावा खराब मौसम का असर उड़ानों पर भी पड़ा और कुल 9 फ्लाइट डायवर्ट कर दी गईं है। एक अधिकारी ने बताया कि चार-चार उड़ानों को जयपुर और लखनऊ और एक उड़ान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। अधिकारी ने आगे बताया कि ये उड़ानें दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच डायवर्ट की गईं। वहीं जलभराव को लेकर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.