नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट में टेकऑफ के दौरान इंजन में आग लग गई। विमान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। विमान में कुल 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे। हादसे में 6 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट नंबर एलएक्स147, एयरबस A330 विमान, रात करीब 1:08 बजे रनवे पर टेकऑफ के लिए दौड़ रहा था। इसी दौरान अचानक एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच गरजेंगे बादल, पारा छुएगा 45 का आंकड़ा; ऑरेंज अलर्टआग लगने से यात्रियों में चीख-पुकार, अफरातफर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.