नई दिल्ली, मई 16 -- दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर से आए एक यात्री के पास से अवैध रूप से लाया जा रहा 3,565 ग्राम (लगभग 3.5 किलो से ज्यादा) सोना बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और 'रिस्क-बेस्ड प्रोफाइलिंग' के आधार पर जाल बिछाकर भारतीय मूल के यात्री को दबोच लिया। विभाग की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार एआईयू की टीम ने इस कार्रवाई 15 मई 2026 को उस समय अंजाम दिया, जब आरोपी यात्री सैन फ्रांसिस्को से एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-4174 के जरिए दिल्ली...