नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- दिल्ली के बेहद संवेदनशील इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को CISF जवानों ने दौड़ाकर दबोच लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सीआईएसएफ की ओर से एक्स पर साझा किए गए 25 सेकंड के वीडियो में शख्स सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर भागता दिख रहा है। वहीं तैनात जवान उसे दौड़ाते दिख रहे हैं। हालांकि उसे कुछ ही सेकंड में दबोच लिया जाता है। इस घटना से CISF जवानों की एक और मुस्तैदी सामने आई है।सतर्क जवानों की मुस्तैदी, शख्स को दबोचा सीआईएसएफ ने बुधवार को बताया कि उसने दिल्ली एयरपोर्ट पर एक शख्स की जबरन घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI एयरपोर्ट) के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात CISF के जवानों ने बहुत सतर्कता, तत्परता और...