दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 464 फैकल्टी पदों पर आए भर्ती के नतीजे
राजीव शर्मा, जुलाई 6 -- दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। एम्स की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर से प्रोफेसरों के 464 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। एम्स की ओर से भर्ती प्रक्रिया के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें से 265 प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर दिल्ली एम्स में और 199 फैकल्टी को एम्स कैपफिम्स (एम्स-सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज परिसर) में नियुक्त किया गया है। एम्स प्रबंधन के मुताबिक, इन पदों के लिए 3200 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 6 महीने तक चली इस पूरी प्रक्रिया में गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ब्लॉक-चेन डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। प्रक्रिया में ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अंकों को वन-टाइम पासवर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.