मैनपुरी, फरवरी 10 -- सदर कार्यालय में तैनात चकबंदी अधिकारी की उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई। एसआईआर के नोटिसों की सुनवाई करते समय शनिवार को दोपहर बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। गंभीर हालत में उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। चकबंदी अधिकारी की मौत से जिला प्रशासन शोक में डूब गया है। चकबंदी अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता पुत्र जोहरी सिंह निवासी ऑफीसर्स कॉलोनी कोतवाली मैनपुरी, मूल निवासी बनारस सदर तहसील में एसआईआर के नोटिसों की सुनवाई कर रहे थे। सुनवाई के दौरान अचानक वह गिर पड़े तो साथी कर्मचारी उन्हें जिला अस्पताल ले आए। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी की स...