दिल्ली एम्स की तरह सभी एम्स को तैयार करने पर जोर: नड्डा
नई दिल्ली, मई 23 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार का ध्यान देश के सभी एम्स को एम्स दिल्ली के तर्ज पर तैयार करने पर जोर है। शनिवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, 20वीं सदी के अंत तक देश में केवल एक ही एम्स था, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में छह और एम्स स्थापित किए गए। इसके बाद 16 नए एम्स जोड़े गए। देश भर में इन संस्थानों की कुल संख्या 23 हो गई है। इसी तरह मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 818 हो गई है, जबकि स्नातक मेडिकल की सीटें बढ़कर लगभग 1.28 लाख हो गई हैं। यह भी पढ़ें- AIIMS INI CET Result 2026 Out : खत्म हुआ छात्रों का इंतजार खत्म, AIIMS ने जारी किया रिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.