दिल्ली एम्स का कमाल; 4 माह के मासूम के फेफड़े की दुर्लभ सर्जरी, 2 दिन में ही डिस्चार्ज
राजीव शर्मा, जुलाई 15 -- दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने महज चार महीने की उम्र के बच्चे के फेपड़ों की दुर्लभ और तकनीकी रूप से मुश्किल सर्जरी करके उसे नया जीवन दे दिया। बच्चे को जन्म से ही फेफड़ों की एक जन्मजात खराबी थी और दोनों फेफड़े इससे प्रभावित थे। खासबात यह है कि ऑपरेशन के बाद बच्चे ने बेहद तेजी से रिकवरी की और महज दो दिन बाद ही उसे छुट्टी दे दी गई। एम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशेष जैन के मुताबिक बच्चे में जन्म से पहले ही 'कंजेनिटल पल्मोनरी एयरवे मैलफॉर्मेशन' (सीपीएएम) का पता चल गया था। इस स्थिति में मां के गर्भ में ही फेफड़े का एक हिस्सा असामान्य रूप से विकसित होता है और सिस्ट (गांठ) जैसा टिश्यू बना लेता है। यह सामान्य फेफड़े की तरह काम नहीं कर पाता। आमतौर पर यह एक तरफ के फेफड़े में होती है, लेकिन इस बच्चे में यह खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.