नोएडा, मई 21 -- - दिल्ली-एनसीआर से रेकी कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम - आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज हैं 45 से अधिक मुकदमे नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में रेकी कर 300 से अधिक बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिन में छोले-भटूरे और बर्गर-परांठे का ठेला लगाते और रात में वाहन चुराते। गिरोह का सरगना फरार है। आरोपियों के पास से चोरी की 15 बाइक और दो चाकू बरामद हुए।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम सेक्टर-60 में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार संदिग्ध आते दिखाई दिए। चारों पुलिस से बच निकलने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर चारों को दबोच लिया। आरोप...