हिन्दुस्तान, मार्च 11 -- दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों के गिरोहों में 'लेडी डॉन' का चलन तेजी से बढ़ रहा है। विरोधी गैंग की रेकी, वसूली की साजिश, इलाके की देखरेख, गुर्गों के बीच समन्वय और लॉजिस्टिक मदद जैसे कई अहम काम अब महिलाएं संभाल रही हैं। कई मामलों में वे गैंग के ऑपरेशन की कमान भी संभाल रही हैं। खासतौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग में पिछले दो वर्षों में ऐसी महिलाओं का दबदबा तेजी से बढ़ा है। हालांकि यह ट्रेंड सिर्फ इसी गैंग तक सीमित नहीं, बल्कि अन्य गैंगों में भी महिलाओं की सक्रियता बढ़ रही है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ कुख्यात गैंगस्टरों की गर्लफ्रेंड के बारे में।लॉरेंस बिश्नोई गैंग की 'लेडी डॉन'खुशनुमा अंसारी उर्फ 'मैडम जहर' : फरवरी 2026 दिल्ली पुलिस ने फरवरी 2026 में खुशनुमा अंसारी उर्फ 'मैडम जहर' को गिरफ्तार किया। वह गैंगस्टर बॉबी कबूतर की गर...