दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, जून 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बुधवार को खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 बाइक और कुछ बाइक के पार्ट्स बरामद हुए। बरामद बाइक और पार्ट्स की कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली पुलिस की टीम ने गुलिस्तानपुर अंडरपास के समीप से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बिहार के हिरनी गांव निवासी सूर्या उर्फ मोहन, दीपक पाल, लक्की चंदेल और हापुड़ की विकास कॉलोनी निवासी आसिफ, बलिया के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी अंकित गुप्ता के रूप में हुई। फिलहाल सभी आरोपी ग्रेनो वेस्ट के हबीबपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। पकड़े गए आरोपी एक अंतररा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.