नई दिल्ली, जुलाई 21 -- 19 डीजल जनरेटर सेट सील करने और एक परियोजना-उद्योग बंद करने की सिफारिश नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए प्रवर्तन तंत्र को और सख्त किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की प्रवर्तन कार्यबल की 135वीं बैठक में एक से 13 जुलाई के बीच की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस दौरान आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 175 निरीक्षण किए।

निर्धारित उल्लंघनों पर कार्रवाई इनमें 90 औद्योगिक इकाइयों, 68 डीजल जनरेटर सेट और 17 निर्माण एवं विध्वंस स्थलों का निरीक्षण शामिल था। निरीक्षण में सामने आए उल्लंघनों के आधार पर एक परियोजना या उद्योग को बंद करने, 19 डीजल जनरेटर सेट सील करने, नौ अनुपालन आदेश जारी करने और चार मामलों में पर्...