मेरठ, सितम्बर 15 -- मेरठ। दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह से सोमवार तड़के परतापुर पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ हो गई। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गिरोह का सरगना आमिर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके तीन साथी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब पांच बजे हथियार तस्करों के एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास पहुंचने की जानकारी मिली थी। इस पर परतापुर पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद बाइक सवार संदिग्ध वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। इस ...