नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मेट्रो के फेज-5ए में तीन नए कॉरिडोर बनने से दिल्ली में इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों का सफर और भी आसान हो जाएगा। इसके बाद लोगों को मेट्रो की यात्रा बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी, बल्कि इंटरचेंज करके एक से दूसरे कॉरिडोर पर जाकर घर-दफ्तर के पास के स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इन तीन कॉरिडोर के बन जाने से सेंट्रल विस्टा, कर्तव्य भवन में काम करने वाले करीब 60 हजार कर्मचारियों समेत तकरीबन आठ लाख दैनिक यात्रियों को फायदा होगा। दरअसल, मेट्रो के फेज-4 में डीएमआरसी की ओर से जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक मजेंटा लाइन का विस्तार किया जा रहा है। अब फेज-5ए में आरके आश्रम से इसे आगे बढ़ाकर इंद्रप्रस्थ तक ले जाया जाएगा। यह कॉरिडोर सेंट्रल विस्टा से होकर गुजरेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.