नई दिल्ली, अगस्त 3 -- -सीआरआरआई ने सड़कों की हालत का पता करने को उतारा नेटवर्क सर्वे व्हीकल -दिल्ली के एनडीएमसी क्षेत्र से सर्वे शुरू कर चार राज्यों के 16 शहरों तक पहुंचेगा व्हीकल यह भी पढ़ें- हरियाणा : एआई और ड्रोन से अवैध निर्माण, खनन पर रखी जाएगी नजर नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।सर्वे की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर की सड़कों की स्थिति सुधारने व धूल मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास का पहला कदम आगे बढ़ गया है। इस काम को सही रूप से अंजाम देने के लिए सबसे पहले 12 मीटर व उससे चौड़ी सभी प्रमुख सड़कों की हालत का पता लगाया जाएगा, जिसके लिए सोमवार से केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र से सर्वे शुरू कर दिया। इसके लिए लेजर, कैमरा व अन्य आधुनिक संसाधनों से लैस नेटवर्क सर्वे व्हीकल (एनएसवी) को सड़कों पर ...