नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली से इंदौर आ रही एक यात्री बस से करीब 2.1 किलोग्राम एम्फेटामाइन जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये है। सूचना के आधार पर एक यात्री बस को इंदौर-देवास बायपास रोड पर रोका गया और इसमें सवार संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। व्यक्ति के सामान में चार सीलबंद लिफाफे मिले जिन्हें चार सलवार सूट के सेट के अंदर छिपाया गया था। चारों लिफाफों के अंदर सीलबंद पॉलीथिन थी जिनमें कुल करीब 2.1 किलोग्राम एम्फेटामाइन पाया गया। इस नशीले पदार्थ को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जब्त किया गया और तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...