दिल्ली आबकारी मामले में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई आज
नई दिल्ली, मई 18 -- दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई अब न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ के समक्ष होगी। इससे पहले सीबीआई की याचिका पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा सुनवाई कर रही थीं। लेकिन बीते दिनों केजरीवाल समेत कुछ आप नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के बाद जस्टिस शर्मा ने इस केस की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। सीबीआई ने इस मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती दी है।दरअसल, अदालत की कार्यवाही और उससे जुड़े बयानों व सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए हाईकोर्ट ने यह संकेत दिया था कि न्यायिक प्रक्रिया पर असर डालने वाली गतिविधियों को बर्दाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.