सहारनपुर, जुलाई 24 -- दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन और प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज शुक्रवार को सहारनपुर में भी सुनाई दी। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के आह्वान पर छात्रों ने हकीकतनगर से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे, आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा छात्रों के साथ न्याय किए जाने की मांग उठाई। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के आह्वान पर शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए। प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और कुछ अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- छात्रों के समर्थन में सपाजनों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञ...