नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहाड़गंज एरिया में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, इन तीन दिन शाही ईदगाह, सदर बाजार में वार्षिक इज्तेमा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 50,000 लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जिसे सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। यह एडवाइजरी सदर बाजार स्थित शाही ईदगाह में भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए जारी की गई है। एडवाइजरी के मुताबिक, तीन दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इस समयावधि के दौरान संबंधित सड़कों पर यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है या धीमा रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में जनगणना से पहले...