नई दिल्ली, अगस्त 8 -- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शहर केअलग-अलग स्थानों पर अगले महीने से 45 अधिकृत पार्किंग साइटें शुरू करने जा रही है। इससे राजधानी में वाहन पार्किंग की समस्या से निजात पाने और सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने की दिशा में सुधार होने की उम्मीद है। पार्किंग की ये साइटें एमसीडी के सेंट्रल जोन, साउथ जोन, करोल बाग जोन और वेस्ट जोन में होंगी। आपको बता दें कि एमसीडी के कुल 12 जोन हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नई पार्किंग सुविधाओं के लिए अगले महीने टेंडर जारी किए जा सकते हैं। 45 नई पार्किंग शुरू होने के बाद दिल्ली नगर निगम के पास करीब 500 पार्किंग साइटें हो जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा समय में दिल्ली नगर निगम 450 पार्किंग साइट का संचालन कर रही है जिनमें करीब 90,000 वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इनमें फोर व्हीलर, टू-व्हीलर, बसें और ट्रक...