दिल्लीवासियों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 8 KM लंबी 'द्वारका टनल' बनाने को दी मंजूरी; इन इलाकों को होगा फायदा
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्लीवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए शिव मूर्ति से AIIMS तक जाने वाली द्वारका टनल के निर्माण को मंजूरी दी है। करीब 8 किलोमीटर लंबी इस टनल को बनाने पर 6,970 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है। इस बारे में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद गुरुग्राम, द्वारका, IGI एयरपोर्ट और वेस्ट दिल्ली से साउथ दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इस बैठक दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,115 करोड़ रुपए की लागत वाली सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि NH-148AE के लिए 6-लेन वाली सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.