नई दिल्ली, फरवरी 15 -- दिल्ली जल बोर्ड द्वारा गर्मी के मौसम में शहरवासियों को बिना किसी रुकावट के निर्बाध जल आपूर्ति करने के इरादे से इन दिनों भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) की सफाई का काम सालाना आधार पर किया जा रहा है। फ्लशिंग के इस काम के दौरान इन जलाशयों से होने वाली जल आपूर्ति भी एक-दो दिन के लिए प्रभावित होती है। दिल्ली जल बोर्ड ने रविवार रात को एक वाटर अलर्ट जारी करते हुए इसी फ्लशिंग की वजह से शहर के करीब दर्जन भर इलाकों में सोमवार (16 फरवरी) और मंगलवार (17 फरवरी) को जल आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी दी। जल बोर्ड ने बताया कि अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की फ्लशिंग के सालाना प्रोग्राम की वजह से 16.02.2026 (सोमवार) और 17.02.2026 (मंगलवार) को शहर के 12 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.