नई दिल्ली, मई 8 -- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का रोमांचक मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाना है। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मैच को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। स्टेडियम और उसके आसपास भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, मैच के दौरान शाम 5 बजे से लेकर रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास के मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है। एडवाइजरी में यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ तक), जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक), आसिफ अली मार्ग (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक) और रिंग रोड (राजघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.