नई दिल्ली, जून 8 -- दिल्ली जल बोर्ड रिंग रोड के सबसे व्यस्त इलाके महारानी बाग में रिपेयरिंग का काम कर रहा है जिसके चलते आज ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। जिस रूट पर काम चल रहा है वह साउथ दिल्ली को शहर के मुख्य हिस्सों से जोड़ता है और यहां ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। इलाके से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई ताकि वे रास्ते में फंसने और समय खराब होने से बच सकें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। एजवाइजरी में बताया गया है कि रिपेयरिंग का काम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इसके साथ ही जाम से बचने के लिए किन रूट का इस्तेमाल करना है ये भी बताया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर जानकारी दी है कि 'रिंग रोड पर महारानी बाग क...