नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर इन दिनों कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक झेल रहा है। दिल्ली को तीन दिन बाद फिर घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, बुधवार की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में सुबह के समय दृश्यता का न्यूनतम स्तर 700 मीटर तक दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट गया। सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 52 से 100% तक रहा। हवा की रफ्तार बढ़ने और धूप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.