दिल्लीवाले ध्यान दें! चालान निपटारे के लिए खुल रहीं 'वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट', जानें टाइमिंग और डेट
नई दिल्ली, जून 22 -- दिल्ली में पेंडिंग चालान के बोझ को कम करने के लिए अब वीकेंड कोर्ट शुरू की जा रही हैं। दिल्ली की सभी जिला अदालतों में यह व्यवस्था हर महीने के दूसरे शनिवार और सभी रविवार को लागू होगी। अदालत में कार्यवाही का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। 11 जिलों में कुल 22 बेंच पेंडिंग चालान की सुनवाई करेंगी और मामलों का तेजी से निपटान करेगी। प्रत्येक बेंच प्रतिदिन करीब 700 पेंडिंग चालान का निपटान करेगी। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक दिल्ली जिला अदालतों की ओर से पब्लिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है। नौकरीपेशा वाले लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा क्योंकि वे कामकाजी दिनों में चालान से जुड़े काम नहीं निपटा पाते हैं। इन 'वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट' में सिर्फ कंपाउंडेबल चालान का ही सुनवाई होगी। यानी ऐसे चालान जिनका कोर्ट में जुर्माना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.