नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली के लोग मानकों से तीन गुना ज्यादा प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली की हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर लगातार तीन गुना ज्यादा बना हुआ है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता के लिहाज से दिल्ली के लिए साल के आखिरी ढाई महीने बेहद खराब बीते हैं। मानसून तक तो सामान्य से ज्यादा बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता खासी साफ-सुथरी रही थी। लेकिन, मानसून की वापसी के बाद से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा और 14 अक्तूबर को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में चली गई। इसके बाद से एक दिन भी ऐसा नहीं रहा है जब वायु गुणवत्ता का स्तर साफ रहा हो। इस बीच ...