नई दिल्ली, मई 9 -- दिल्ली के करावल नगर में शुक्रवार देर रात कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखकर लौट रहे दो दोस्तों को कथित तौर पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। आईपीएल का मैच देखने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार हैचबैक मारुति सेलेरियो में सवार था जबकि मृतक बुलेट बाइक पर सवार थे। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली वे मौके पर पहुंची और दोनों को जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- नशेडी कहा तो दोस्त की चाकू से गोद कर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.