नई दिल्ली, मई 8 -- दिल्ली में गर्मी बढ़ने से पहले एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों घोषित कर दी गई हैं। शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार (स्कूल शाखा) ने इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिया है। सर्कुलर के मुताबिक राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए सरकार ने एक्स्ट्रा क्लास का प्रावधान भी रखा है। हालांकि सर्कुलर में कहा गया है कि कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के लिए एक्स्ट्रा क्लास सोमवार, 11 मई से शुरू की जाएंगी। एक्स्ट्रा क्लास 23 मई तक संचालित होंगी। इस दौरान शिक्षकों के लिए स्कूल की टाइमिंग सुबह 7:20 से सुबह 11 बजे तक होगी वहीं छात्रों को सुबह 7:30 से सुबह 7:30 बजे ...