नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक शादी के दौरान खाने को लेकर हुए विवाद में 17 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात की है जब रोहिणी निवासी निखिल और उसका दोस्त सनी झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे। नशे में धुत कुछ नाबालिगों ने निखिल को विरोधी गुट का समझकर उसके पेट में चाकू घोंप दिया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि सनी घायल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...