नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक शादी के दौरान खाने को लेकर हुए विवाद में 17 साल के एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात की है जब पीड़ित और उसका दोस्त झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे। नशे में धुत कुछ नाबालिगों ने लड़के को विरोधी गुट का समझकर उसके पेट में चाकू घोंप दिया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है। वह एक बाइक मैकेनिक था। वहीं उसके दोस्त घायल सनी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों रोहिणी में रहते थे। पुलिस ने बताया कि शादी की जगह पर खाने के इंतजाम को लेकर दो गुटों के बीच बहस शुरू हो गई। यह जल्द ही हिंसा में बदल गई।चाकूबाजी...