राजन शर्मा, जून 16 -- दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में गर्भवती पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि शराब पीने से मना करने पर पति ने ही पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह करीब 12 घंटे तक शव के साथ घर में ही सोता रहा और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने घटना के 11 दिन बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।प्रेम विवाह, गर्भवती थी पत्नी पुलिस अधिकारी ने बताया फेज-दो जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर 25 वर्षीय अंकित ने अगस्त 2025 में पड़ोस में रहने वाली 18 वर्षित निशा से प्रेम विवाह किया था। निशा गर्भवती थी। चार जून की रात अंकित अपने दो दोस्तों के साथ घर के बाहर शराब पी रहा था। इस दौरान निशा ने उसे शराब पीने से मना किया और घर लौटने को कहा। अंकित ने कुछ ...