नई दिल्ली, जनवरी 12 -- दिल्ली में डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला पूर्वी दिल्ली के ओल्ड कोंडली इलाके का है। यहां एक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के स्टोर पर काम करने वाले 18 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय को स्टोर के मालिक ने कथित तौर बंधक बनाकर पीटा। पुलिस के मुताबिक डिलीवरी ब्वॉय ने कथित तौर पर स्टोर में रखी एक परफ्यूम बोतल का इस्तेमाल कर लिया था जिससे मालिक भड़क उठा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। डिलीवरी ब्वॉय की पहचान ओल्ड कोंडली निवासी ऋषा कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ऋषा कुमार कथित तौर पर स्टोर में रखे परफ्यूम को इस्तेमाल कर रहा था और इसी दौरान मालिक की नजर उसपर पड़ी। आरोप है कि इसके बाद मालिक ऋषा पर चिल्लाने लगा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.