दिल्ली: नजफगढ़ में बड़ा हादसा, CNG भरवाते समय ट्रक का सिलेंडर फटा; 3 पंपकर्मी समेत 4 झुलसे
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Delhi News : दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में नजफगढ़-मित्राऊं रोड स्थित एक सीएनजी पंप पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सीएनजी भरवाते समय एक ट्रक का सिलेंडर अचानक फट गया। इस दौरान आसपास मौजूद तीन पंपकर्मी समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में शामिल एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर नजफगढ़-मित्राऊं रोड स्थित एक सीएनजी पंप पर हरियाणा नंबर का एक ट्रक सीएनजी भराने पहुंचा था। पंपकर्मी ने ट्रक में सीएनजी भरना शुरू ही किया था कि अचानक धमाके के साथ ट्रक का एक सिलेंडर फट गया। इससे आग लग गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में 34 वर्षीय दीपक, 26 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.