रजनीश कुमार पाण्डेय, मई 25 -- दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। रविवार दोपहर ए-ब्लॉक की गली संख्या-41 में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस हादसे में 55 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 34 वर्षीय दूसरे मजदूर की हालत नाजुक है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर लिया है और ठेकेदार व मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि विनोद (मृतक) को काम नहीं मिल रहा था। इसके कारण वह सेप्टिक टैंक की सफाई का काम करने गया था।अनिल नाम के ठेकेदार ने बुलाया था काम पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय मकान मालिक ने सेप्टिक टैंक साफ कराने के लिए अनिल नाम के ठेकेदार को बुलाया था। अनिल ने इस काम के लिए नोएडा सेक्टर-16 निवासी 55 वर्षीय विनोद और एक...